Long Distance Relationship

best हिन्दी लेख

Long Distance Relationship

आप अक्सर सुनते होंगे Long Distance Relationship के बारे में, पर क्या कभी इसके बारे में गहराई से सोचा है। लोग कहते है कि रिश्ते की जड़ें मजबूत होनी चाहिए। दूरियों से फर्क नहीं पड़ता। क्या आपको भी लगता है? कि रिश्ता मजबूत होना ही काफी होता है। आइए इस बात को गहराई से समझते है। आप भी शायद कभी Long Distance Relationship में रहें होंगे या अभी होंगे। अगर ऐसा है, तो आपके लिए हमारी ये चर्चा बहुत फायदेमंद हो सकती है। इस लेख में हम चर्चा करेंगे की कैसे दूर रहकर दो लोग कैसे अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं।

क्या है Long Distance Relationship?

जब दो दोस्त या प्रेमी एक जगह साथ ने न रहकर अलग अलग जगह पे रह रहे होते है। तो उसे हम Long Distance Relationship का नाम देते है। इन दोनों के बीच प्यार तो बाकी लोगों की तरह को होता है, लेकिन ये जब भी मन चाहे मिल नहीं सकते। घंटों एक दूसरे के साथ में बैठ कर बाते नहीं कर सकते। या एक दूसरे का हाथ थाम कर ये नहीं कह सकते कि में यहीं हूं तुम्हारे बिल्कुल पास। ऐसे में दोनों हर लम्हा एक दूसरे से मिलने के लिए तड़पते रहते है। इसका मतलब ये नहीं है कि इनकी कहानी बड़ी दुख भरी होती है। दूर होते हुए भी दो लोग एक दूसरे के करीब हो सकते हैं। आज कल तो टेक्नोलॉजी भी इसमें खूब रोल निभा रही है। टेक्स्ट मेसेज हो या वीडियो कॉल आपको एक दूसरे के करीब रखते है।

छोटी छोटी खुशियां

Long Distance Relationship में बहुत छोटी छोटी खुशियां छुपी होती है। हां Long Distance Relationship में लोगों को बहुत mature होना पड़ता है। दूर रहने से आपको अपने पार्टनर की अहमियत का पता चलता है। ये दूरियां आपके दिलों को ओर पास ले आती है। दोनों के बीच आपसी समझ बढ़ने लगती है और दोनों एक दूसरे को अच्छे से समझने लगते है। साथ ही आप दोनों का, एक साथ न होने का दुख आपके प्यार को ओर भी बड़ा देता है।

सोचो किसी दिन आपका पार्टनर आपको कॉल कर के बोले कि क्या आप मेरे साथ लॉन्ग ड्राइव पे जाना चाहोगी,  इस सवाल को सुन कर थोड़ी देर के लिए तो आप बहुत खुश हो जाते हो। लेकिन फिर आपको याद आता है कि आप दोनों तो अलग शहर में रहते हो। फिर आप अपने पार्टनर को कहोगे कि क्यों मजाक कर रहे हो। तभी आपके दरवाजे को घंटी बजती है। जैसे ही आप अपने घर का दरवाजा खोलते हो तो आप अपने पार्टनर को अपने सामने पाते हो। अब सोचिए ऐसे में आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी? आपकी खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहेगा। ऐसे छोटे-छोटे सरप्राइज़ से इस रिश्ते की मजबूती और बढ़ जाती है।

एक सेहतमंद रिश्ता

किसी भी Long Distance Relationship में ऐसे कई पल होते है जो इस दूरी को कम या अनदेखा सा कर देते है। लेकिन अगर एक इंसान चाहे आपके पास न रहता है, लेकिन अगर दूर रहकर भी आपको स्पेशल महसूस करवाता है तो इससे ज्यादा खास बात ओर क्या हो सकती है? अब एक सवाल ये भी आता है कि अगर Long Distance Relationship में इतने ही खूबसूरत और अच्छे पल होते है। तो ये रिश्ते चल क्यों नहीं पाते? हम कहां गलती कर बैठते है जिसकी वजह से हमारा रिश्ता हाथों से छूटने लगता है।

ऐसी कौन सी चीजें है?  जिन्हें लोग अकसर अनदेखा कर देते है।  किसी भी रिश्ते में दो चीजें बहुत जरूरी होती है। एक Space और दूसरी है privacy,  फिर चाहे कोई भी रिश्ता हो पति पत्नी का,  मां बेटे का या भाई बहन का। इन दोनों चीजों के होने से रिश्ता सेहतमंद होता है। इसी तरह दो पार्टनर को भी एक दूसरे को उसका Space देना चाहिए। ताकि सामने वाला इंसान अपने खुशी और मर्जी से इस रिश्ते में बना रह सके। हर इंसान का अपना एक निजी Space होता है जिसमे वो Comfortable रहता है। प्यार करना जितना आसान होता है उसे निभाना उतना ही मुश्किल।

बातचीत है जरूरी

 किसी भी लम्बी दूरी वाले रिश्ते में बातचीत बहुत जरूरी है। इससे हमारा मतलब घंटों फोन पर बैठ कर बात करने से नहीं है। हमारा मतलब है कि दो लोगों के बीच ऐसी बातचीत होना जिससे दो लोगों के बीच अच्छी समझ और भरोसा बना रहे।

Communication

अगर आप भी Long Distance Relationship का हिस्सा हैं तो किसी भी विषय पर अपने पार्टनर से बात करने पर न हिचकिचाएं। अगर आपका पार्टनर परेशान है और उस विषय पे बात नहीं करना चाहता, तो धीरे-धीरे उसके मन को पढ़ते हुए उससे बात करें। तब वो आपसे बात शेयर कर के अच्छा महसूस करेगा। दो लोग जब रिश्ते में होते है, तो कई बार उनमें सोच का फर्क दिखाई दे सकता है। वैसे भी ये जरूरी तो नहीं की, हमारा करीबी हर इंसान हमारी तरह ही सोचे। ऐसे में उन दो लोगों में किसी की भी सोच गलत नहीं होती। बस दोनों का तरीका अलग होता है। इसलिए अपने और अपने पार्टनर के बीच में communication gap कभी न आने दें। नाराजगी चाहे कितनी भी हो, लड़ाई चाहे कितनी भी हो एक दूसरे से बात कर के एक दूसरे को समझें। एक दूसरे से मीलों दूर रहने की वजह को अपने दुख की वजह नहीं, बल्कि कुछ नया सीखने का सफ़र मानना चाहिए।

कहते हैं ना कि आपको एक दूसरे के करीब रहना है तो पहले एक दूसरे से दूर रहना सीखिए। ये ही वो समय है जब आप एक दूसरे के पास न होने पर एक दूसरे की अहमियत को ओर ज्यादा समझने लगते है। इसलिए जब भी आप दूरियों कि वजह से निराश हों तो ये याद कर लेना की पास रह कर दिल से दूर चले जाने से कई गुना बेहतर है। दूर रहकर दिल के पास रहना।

प्यार कि भाषा।

तोहफा

प्यार कि भाषा में सबसे अहम रोल है तोहफे का। तोहफा देने से हम एक दूसरे से ओर भी ज्यादा अच्छे से जुड़ पाते हैं। कई बार लोग कहते है तोहफा देना तो पैसे को बरबादी है। हम अपने पार्टनर को तोहफा देंगे और वो अपनी अलमारी में रख देगा। बस इसी बिंदु पे वो गलती करते है। बात तोहफा देने की नहीं उस शिद्दत कि है जिससे आप तोहफा दे रहे हैं। फिर  चाहे वो आपके बगीचे से टूटा गुलाब का फूल हो या फिर आपके द्वारा बनाया गया प्यार सा love Card क्योंकि तोहफा बड़ा हो या छोटा, देने वाले की नियत अच्छी हो तो वो बेशकीमती बन जाता है।

Physical touch

अगर आपकी बातों के साथ आपका Physical gesture भी मेल खा जाए,  तो आपके पार्टनर को ओर भी स्पेशल महसूस करवाता है। जैसे कभी आपका पार्टनर मायूस हो, तो आपका उसके कंधे पर हाथ रख कर कहना में आपके साथ हूं। उसकी मायूसी को कम कर सकता है। ऐसा जरूरी नहीं है कि kiss करना ही Physical touch है। एक दूसरे का हाथ पकड़ कर साथ निभाने का वादा करना भी Physical touch का हिस्सा है। लेकिन long Distance Relationship में इस भाषा का बहुत कम प्रयोग हो पाता है। इसलिए long Distance Relationship  वाले को इसका फायदा कम मिलता है।

Quality Time बिताना।

जब आप किसी अपने स्पेशल वन के साथ समय बिताते है, तो इसे Quality Time कहा जाता है। लेकिन इस Quality Time को बिताने का तरीका बहुत कम लोग जानते हैं। किसी भी रिश्ते को मजबूत रहने के लिए Quality Time  का होना बहुत जरूरी है। इससे दो लोग एक दूसरे को अच्छी तरह से समझ पाते हैं। ये ही बात एक दूसरे को ओर करीब लाती है।

मान लीजिए आप अपने पार्टनर की हर एक चीज की पूर्ति कर रहे है। लेकिन आप दोनों के पास एक दूसरे के साथ बिताने के लिए जरा सा भी समय नहीं है। ऐसे में क्या आपका रिश्ता ठीक से आगे बढ पाएगा? किसी भी रिश्ते में वक्त कि अहमियत किसी भी चीज से ज्यादा होती है। इसलिए हमेशा ये कोशिश करें कि अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताएं। अपने बचपन की बात उनके साथ शेयर करें। चाहे आप अपने पार्टनर के साथ 15,20 मिनट के लिए ही हो, लेकिन आपका सारा ध्यान अपने पार्टनर पर होना चाहिए। इसी तरह आप सैर करने जा सकते हैं या घर की छत पर बैठ सकते है। long Distance Relationship  में आप ऑडियो या वीडियो कॉल के जरिए अपने पार्टनर के साथ वक्त बिता सकते हैं।

Act Of Service

यानी कि अपने काम के माध्यम से सामने वाले को अच्छा महसूस करवाना। अपने पार्टनर की किसी काम में मदद करना या फिर किसी जिम्मेदारी को बांट लेना। ये सारी चीजें प्यार कि भाषा की आम बातें है। अब आप सोचेंगे की long Distance Relationship में Act of Service कैसे करें? आप कुछ ऐसे काम कर सकते है, जो दूर रहकर भी किए जा सकें। मान लीजिए आपका पार्टनर किसी काम से शहर के बाहर जा रहा है। तो बिना उसके जाने उसकी आने जाने की टिकट या होटल की बुकिंग कर देना इत्यादि आपके प्यार जताने का तरीका हो सकता है। लेकिन याद रखें ये काम आपके पार्टनर के बिना जाने या बिना कहे ही किए जाएं। अगर आप बिना मांगे ही अपने पार्टनर के लिए कुछ स्पेशल करते हैं, तो आप दोनों का रिश्ता और भी स्पेशल बन जाता है।  क्योंकि कभी भी बिना बादल के बरसात हमको अच्छी लगती है।

कैसे पहचाने अपने पार्टनर की प्यार कि भाषा?

एक इंसान की personality जैसी होगी वो दूसरे लोगों के साथ वैसा ही बर्ताव करेगा। साथ ही किसी भी रिश्ते को निभाने का उसका तरीका भी इसी Personality पे निर्भर करेगा। मानव विज्ञान के अनुसार इंसानों में कुल 16 प्रकार की personalities पाई जाती है। जिन्हे 4 ग्रुप में बांटा गया है। इसमें पहला ग्रुप है

Analyst

इस Personality के लोग हर चीज में कोई न कोई तर्क ढूंढते हैं। कहते है जब इंसान प्यार में होता है तो अपने दिल की सुनता है। शायद इसी लिए Analyst के लिए प्यार में पड़ना मुश्किल होता है। साथ ही ये भी पाया गया है कि, ये किसी से भी आसानी से घुल मिल नहीं पाते। ये अपने दिमाग से ज्यादा सोचते है इसलिए प्यार के मामलों से अकसर दूर रहते हैं। इसलिए अगर आप किसी ऐसी Personality के पार्टनर हैं तो इस रिश्ते में रोमांस और दिल से फैसले लेने की पूरी जिम्मेदारी आपकी है।

Sentinel

ये बहुत emotional होते है। इनका बाहरी लोगों के साथ ज्यादा लगाव नहीं होता। ऐसे लोग अपने आप में रहना ही ज्यादा पसंद करते है। इस ग्रुप के लोगों का मानना है कि अगर आप किसी से प्यार करते है तो उसकी जरूरत में उसका साथ देना आपकी अहम जिम्मेदारी होती है। इसलिए ये लोग कभी-कभी चुपचाप अपने पार्टनर की मदद कर देते है और किसी को पता भी नहीं चलता। ये अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने पार्टनर के साथ बिताना पसंद करते है। उनकी छोटी-छोटी चीजों की प्रशंसा करते है। इस वजह से उनके रिश्ते में हमेशा मिठास बनी रहती है।

Explorer

इस प्रकार के लोगों को किसी चीज का फर्क नहीं पड़ता। ये नहीं चीजों के पीछे भागना पसंद करते है। प्यार के मामले में इनके तरीके बहुत अलग होते है। अगर किसी इंसान के लिए ये अपने दिल का दरवाजा खोल देते है, तो उसके लिए कुछ भी कर जाने को तैयार रहते है। ये बिल्कुल खुल कर अपना प्यार जताने में विश्वास रखते है। किसी से प्यार करने का किसी को अपना मानने के लिए इन्हें किसी तोहफे की जरूरत नहीं होती। अगर आप इन्हें अपना थोड़ा सा भी समय देते है तो ये उसी में खुश हो जाते हैं। जब explorer किसी से प्यार करते है, तो अपना सारा वक्त और ध्यान सामने वाले को देने के लिए तैयार होते है।

Diplomat  

 इस Personality  के लोग अपनी बात को सही साबित करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इनकी Love Life भी लगभग explorer जैसी ही होती है। फर्क बस इतना है कि इनके दिलों तक पहुंचने के लिए आपको एक दीवार तोड़नी होती है। मतलब की Diplomat को लोगों से घुलने मिलने में थोड़ा वक्त लग सकता है। लेकिन एक बार जब वो आपको अपना बना लेते है तो आपकी जिंदगी में खुशियां भर देते है। इनके लिए Physical Touch बहुत जरूरी होता है। उन्हें अपने पार्टनर का हाथ थाम कर चलना बेहद पसंद होता है।

ये थी इंसान कि Love Life से जुड़ी अहम जानकारियां जो आपको कहीं न कहीं अपने पार्टनर से जुड़ने में अहम रोल अदा करेगी।

Long Distance Relationship में प्यार जताने के तरीके।

  • आप बिना कुछ कहे भी अपने someone special को प्यार जता सकते हो। हां long distance relationship में ये थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन आप अपने पार्टनर को रोमांटिक गानों की एक playlist बना कर भेज सकते है। ऐसे गाने जिनको सुन कर आप उन्हें याद करते हो या ऐसे गाने जो आपके रिश्ते से मेल खाएं। ये आपके रिश्ते में एक नयापन ले आएगा।
  • आपके पार्टनर की हर सुबह आपकी आवाज सुनकर हो तो कितना अच्छा रहेगा ना। आजकल तो ये बहुत आसान भी है। अपने पार्टनर को voice note भेज सकते हो। इसमें आप उन्हें कुछ भी कह सकते हो, जैसे आप उन्हें कितना याद कर रहे हो, या आप उनके लिए कैसा महसूस करते हैं। ये आपकी दूरियों के बीच भी आपको जोड़े रखेगा।
  • आजकल तो आप ऑनलाइन कोई game भी खेल सकते है।
  • जब भी आप अपने पार्टनर से अलग हो रहे हों। तो आप पूरे सफ़र में उनसे ऑडियो या वीडियो कॉल कर के बात कर सकते है। इससे आप दोनों के अलग होने का सफ़र उन्हें अकेले तय नहीं करना पड़ेगा।
  • अपने हाथों से बनाया गया कोई भी तोहफा है रिश्ते की खासियत को ओर भी बड़ा देता है। दुकान में लाखों कीमती चीजें क्यों न मिलती हो। लेकिन खुद बनाई गई चीज को तोहफे में देने का मज़ा ही कुछ और होता है।
  • अगर आप अपने पार्टनर से मीलों दूर रहते हैं, तो ऐसे में आप अपने हाथ से लिखी चिट्ठी या कार्ड भेज सकते है। इस कार्ड में आप उन्हें कितना प्यार करते है, या उनके होने से आपकी जिंदगी कितनी खास है ये जरूर लिखें। ये आपके पार्टनर को I LOVE YOU से भी ज्यादा खुशी देगा।
  • अपने मन की बाते कहने और सुनने के अलावा भी आप उनसे किसी गंभीर मुद्दे पर भी बात कर सकते हैं। इससे सामने वाले को लगेगा कि आपके लिए उनकी राय सच में मायने रखती है। इससे आप दोनों का रिश्ता ओर भी मजबूत हो पाएगा।
  • अपने पार्टनर की छोटी-छोटी कोशिशों की सराहना करें। अपने दिल से जब आपका पार्टनर आपके लिए कुछ करता है तो आप उसकी सराहना करते हुए एक बार शुक्रिया जरूर कहें। ये भी प्यार जताने का बढ़िया तरीका है। पास न होते हुए भी किसी भी रिश्ते को ओर खास बना देता है।
long distance relationship में ये छोटी-छोटी बातें आपके रिश्ते को खूबसूरत बना देंगी। क्योंकि जिंदगी में प्यार मिल पाना बहुत खुशकिस्मती की बात होती है, इसलिए इसे संभाल कर रखना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

कितना मजबूत है आपका long distance relationship

कहते हैं कि सच्चे प्यार में इतनी ताकत होती है कि वो किसी भी मुसीबत को आराम से झेलता हुआ आगे निकल जाता है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि आपको जो दिखता है वो होता नहीं है। मतलब की आपको थोड़ा चौकन्ना रहने की जरूरत होती है। इसका मतलब ये नहीं कि आपको अपने पार्टनर पर भरोसा नहीं रखना है। बस आपको अपने रिश्ते की सारी बाते खुलकर पता होनी चाहिए। क्योंकि रिश्ते में कुछ भी छुपा कर न रखना ही रिश्ते को मजबूत बनाता है। जो लोग साथ नहीं रहते, मीलों दूर रहते है उनके लिए ये रास्ते ओर भी मुश्किल हो जाते है। इसलिए ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने पार्टनर के बारे में अपडेट रहें। ऐसा न हो कि किसी छोटी सी लापरवाही से एक खूबसूरत रिश्ता बिखरने लगे।

बातें Share करना

long distance relationship का सबसे बड़ा दुश्मन ये लम्बी दूरी ही है। इस रिश्ते में सबसे ज्यादा साथ निभाता है आप दोनों के बीच की “बातचीत”। जो दोनों के बीच जुड़े रहने का एक मात्र साधन है। भले ही दोनों कम बात करें, मगर जब भी आपको किसी बात पर चर्चा करने की जरूरत महसूस हो, तो आप दोनों एक दूसरे के लिए मौजूद रहें। किसी भी वक्त आपको ये महसूस हो कि आपका पार्टनर आपसे बाते शेयर नहीं कर रहा या आप के बीच अच्छी बातचीत नहीं हो पा रही है तो आपको इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि कहीं आपका रिश्ता कमजोर तो नहीं पड़ रहा। अगर ऐसा है तो इस बारे में आप दोनों तुरंत वक्त निकाल कर बात करें। अगर मुश्किलें ज्यादा लग रही हों, तो दोनों एक अच्छी planning बना कर मिलें समय बिताएं और आपस में बात कर मामले को सुलझाने की कोशिश करें।

भरोसा

कई बार ये भी देखा गया है कि लंबे समय से long distance relationship में रहने वाले लोगों को अपने ऊपर भरोसा नहीं होता। या वक्त के साथ भरोसा कम हो जाता है। दोनों पार्टनर को इस बात कि चिंता लगी रहती है कि कहीं उनका पार्टनर उनको धोखा तो नहीं दे रहा। या मेरा पार्टनर अब मुझ से उतना प्यार नहीं करता जितना रिश्ते की शुरुआत में करता था। लेकिन ये आपके रिश्ते के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। किसी भी रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत होती है, उस रिश्ते का आपसी भरोसा। अगर आप दोनों एक दूसरे से प्यार करते है तो आपके बीच इतना भरोसा जरूर होना चाहिए, जिससे कोई भी गलतफहमी आपके बीच कोई दरार न ला सके। इसलिए कभी भी ये लगे की आपका अपने पार्टनर से भरोसा कम हो रहा है, तो तुरंत इस मामले को seriously ले कर ठीक करें।

कोई राज न रखें

इसका एक और पहलू है जो long distance relationship को मजबूत करता है वो ये कि अपने पार्टनर से कोई भी राज न रखना। मतलब की आपको अपने पार्टनर से कुछ भी छुपाने की जरूरत न पड़े। क्योंकि किसी अच्छे भले रिश्ते में दूरियां लाने में secrets का बहुत बड़ा रोल होता है। इसलिए अपने पार्टनर से कुछ भी नहीं छुपाना चाहिए। अगर आप कोई ऐसा काम करने जा रहे हैं जो आपके पार्टनर को पसंद नहीं है। तो भी आपको सब सच बताना चाहिए। आपका कुछ भी छुपाना आप दोनों के बीच गलतफहमी पैदा कर देता है। जिसे वक्त के साथ मिटाना ओर भी मुश्किल हो जाता है। अगर ऐसा है कि आपने अपने पार्टनर से कुछ छुपाया है और आपको डर भी नहीं लग रहा, तो ये ओर भी चिंता कि बात है। क्योंकि अगर आपको कुछ छुपाने की जरूरत पड रही है। मतलब आपका रिश्ता कमजोर पड़ रह है और आप दोनों को बात करने की जरूरत है।

इसका मतलब ये नहीं कि आप long distance relationship रखें ही ना। बल्कि हमारा आपको ये सब बताने का ये मकसद था कि आपका रिश्ता ओर मजबूत बने। साथ आपके रिश्ते में प्यार और सम्मान वैसे ही बना रहे।

किताबों को दुनिया।

कुछ लोगों को किताबे पढ़ना बेहद पसंद होता है। तो बहुत सारी ऐसी किताबें और फिल्में हैं जिनमें long distance relationship को बखूबी दिखाया गया है। प्यार और इंतजार के मेल से बने इस long distance relationship को बहुत सारे लेखकों ने बड़ी खूबसूरती के साथ पेश किया है। उनमें से कुछ इस तरह है।

  • The five love languages (Gerry Chepmen)अगर आप long distance relationship में हैं तो आपको ये किताब जरूर पढ़नी चाहिए। इसमें आपको बहुत कुछ ऐसा सीखने को मिलेगा जो आपके रिश्ते को ओर बेहतर बना सकता है।
  • long distance love इस किताब मे लेखक ने उन तरीकों के बारे में बताया है। जिनसे आप काफी लंबे समय तक अपने long distance relationship को सेहतमंद रख सकते हैं।

Best Example

long distance relationship का सबसे अच्छा उदाहरण है फौजी, जिन्हे हमेशा अपने पार्टनर से अलग रहना पड़ता है। देश की सेवा करते हुए ये फौजी महीनों अपने घर से दूर रहते हैं। ऐसे में क्या उनके पार्टनर के साथ उनका रिश्ता कमजोर पड़ जाता है? बिल्कुल भी नहीं। वो लोग दूरियों में ही अपनी खुशी ढूंढ लेते हैं। उनका  क्वालिटी  समय ऑडियो और वीडियो कॉल में ही बीतता है। इसलिए उनसे हमें सीख लेनी चाहिए कि कैसे दूर रहते हुए भी अपने प्यार बेशकीमती और खास बना कर रखा है सकता हैं।

इन सब बातों से आप इतना तो समझ गए होंगे कि हमारा long distance relationship सिर्फ और सिर्फ हम पर ही निर्भर करता है। लाख मुश्किलें आएं, अगर प्यार सच्चा है और रिश्ता निभाने का पूरा जज़्बा है तो कोई भी मुश्किल बड़ी नहीं लगती।

मासूम मोहब्बत का बस इतना फ़साना है।
कागज की किश्ती है बारिशों का जमाना है।।
ये इश्क नहीं आसान इतना ही समझ लीजिए।
की एक आग का दरिया है और डूब कर जाना है।।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
3 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
trackback

[…] Long Distance Relationship […]

trackback

[…] Long Distance Relationship झगड़ों से कैसे निपटें और मूड कैसे ठीक करें। ताकि आप एक परफेक्ट मर्द कहलाये जा सको। आदर्श पति कैसे बनें ?? 24 नुस्खे। फोरप्ले से Core play तक 40 से 60 साल के लोगों के लिए विशेष सुझाव […]

trackback

[…] Long Distance Relationship बच्चे को Genius कैसे बनाएं? सावधान! नौ दिन ढोंग में हूं। Orgasm क्या है? सेक्स करने की सबसे सही उम्र क्या है? कब, कितना और कौन सा Workout जरूरी है ? स्तन कैंसर और भारत किशोरावस्था, स्वास्थ्य, समस्याएं और उपचार। मासिक धर्म (Periods) […]

3
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x