Orgasm क्या है?

चरम सुख

Orgasm क्या है?

Orgasm को हिंदी में चरम सुख कहते है। मतलब की सुख का वो स्तर जहां ओर सुख पाने कि जदो जहद ही ख़तम हो जाती है। चरम सुख सुख का अंतिम स्तर होता है। सेक्स में Orgasm वही स्तर है।

चरम सुख

Genital(जनन) और Arousenus zone (उत्तेजित क्षेत्र) की उत्तेजना से चरम सुख प्राप्त होता है। उस समय हम orgasm के जिस स्तर पर पहुंचते हैं। ये यौन उत्तेजना का उच्चतर स्तर है। जब orgasm होता है तो ऐसा महसूस होता है कि इससे ज्यादा कोई चाह भी क्या सकता है? Orgasm होते ही एक अनजानी सी सेहरन हमारे शरीर में होने लगती है।

इस स्तर पर हमारा शरीर कुछ ही क्षणों के लिए रहता है। लेकिन ये एहसास बहुत ही अच्छा होता है। जानते हो ये इतना अच्छा एहसास कैसे होता है?

चरम सुख एक अच्छा एहसास क्यों होता है?

सेक्स के दौरान हमारा शरीर dopamine और oxytocin छोड़ता है। Dopamine हार्मोन हमें अच्छा एहसास करवाता है। साथ ही Oxytocin को love drug कहा जाता है।

ये दोनों ही हमारे stress वाले हार्मोन को हटा कर। हमारा प्यार और emotion बाला एहसास बड़ा देते हैं। जिससे हमें भरपूर आनंद की अनुभूति होती है।

क्या सभी में Orgasm अलग होता है?

हाँ Orgasm में अलग-अलग तरह से अनुभूत हो सकता है। कहने का मतलब है कि इसको लेकर हर किसी का अनुभव अलग होता है। Orgasm वैसे तो कुछ ही क्षण का होता है लेकिन किसी इससे ज्यादा भी हो सकता है। कुछ लोगों को चरम सुख बहुत जल्दी तो किसी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

चरम सुख के बाद क्या होता है?

इसके कुछ क्षणों बाद शरीर धीरे-धीरे normal होने लगता है। जो भी शरीर के हिस्से हैं जैसे योनि और penis अपने साधारण आकार और रंग में वापिस आने लगते हैं। चरम सुख के बाद आप आरामदायक भी महसूस कर सकते हो और थके हुए भी।

चरम सुख के बाद

कुछ लोग ज्यादातर औरतें चरम सुख के बाद फिर से उत्तेजित होने लगती हैं। ऐसे में वो एक से ज्यादा बार चरम सुख प्राप्त कर सकती हैं। जबकि कुछ को दोबारा चरम सुख तक पहुंचने में काफी समय लगता हैं। ऐसा अक्सर मर्दों के साथ होता है। उन्हे आसानी से दोबारा चरम सुख प्राप्त नहीं होता।

चरम सुख के प्रकार

Orgasm कई प्रकार का होता है।

Clitoral Orgasm

एक औरत के लिए उसका clitoris यौन का केंद्रबिंदु हैं।

जितना हिस्सा इसका बाहर दिखाई देता है। उससे ज्यादा बड़ा हिस्सा योनि के अंदर होता है। इसमें 8000 से भी ज्यादा nerve fiber होती हैं। जो pelvic area की 15000 nerve fiber के साथ जुड़ी रहती हैं। अगर एक nerve में भी कम्पन होती है तो वो nerve fiber के पूरे system में महसूस होती है।

सेक्स के दौरान clitoris का आकार भी बड़ने लगता है। पेनिस और clitoris\ एक ही प्रकार के tissue से बने होते हैं। दोनों ही यौन आनंद देने में अहम भूमिका निभाते है। औरतों में मर्दों से कई गुना ज्यादा यौन प्रतिक्रिया होती है। इसकी वजह सिर्फ clitoris को जाता है। यौन प्रतिक्रिया मतलब कि, जब भी आप सेक्स या उससे जुड़ी प्रक्रिया में शामिल होते हैं तो आपका बदन शारीरिक और भावनात्मक प्रतिक्रिया करता है जिसे यौन प्रतिक्रिया कहा जाता है। जिसकी 4 stages होती हैं। जिसे यौन प्रतिक्रिया चक्र कहा जाता है।

Intimacy: यानि कि आत्मीयता की चाह। जो हमें सेक्स के लिए प्रेरित करती है।
Arousal:  इस चरण में हमारे अंग erect होने शुरू होते हैं। जिसे कामोत्तेजना कहते हैं।
Climax:  जिसे चरम सुख कहा जाता है।
Resolution:  इस अवस्था में शरीर फिर से normal होने लगता है।

Clitoris के हिस्सा पर दबाव पड़ने से ही clitoris orgasm होता है। G Spot orgasm भी clitoris orgasm का ही हिस्सा है।

Veginal Orgasm (योनि संभोग)

ये penetration (प्रवेश) के दौरान होता है। ये शरीर में भीतर तक महसूस होता है।

Blended Orgasm (मिश्रित संभोग)

औरतों को कभी-कभी Clitoris और Veginal Orgasm एक साथ ही जाते है जिसे Blended Orgasm बोला जाता है। जो औरतों को बहुत ही तीव्र आनंद दे कर जाता है।

Anal Orgasm (गुदा संभोग)

जैसा कि नाम से पता चलता है। गुदा उत्तेजना होने को Anal Orgasm कहा जाता है।

Ejaculatory Orgasm (स्खलनीय संभोग सुख)

 मर्दों में साधारणत ejeculatry orgasm होता है। जो उन्हे Ejaculation के समय महसूस होता है। मर्दों में इसकी समय सीमा 10 से 15 सेकंड की होती है और औरतों में 20 से 25 सेकंड तक।

Orgasm से इंसान को क्या लाभ मिलते है।

ये anxiety(चिंता) को regulate करता है। हृदय की बीमारियों को कम करता है। खून में Antibodies की मात्रा को बढ़ाता है। जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। आपका stress कम होता है और नींद भी अच्छी आती है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
3 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
trackback

[…] Orgasm क्या है? कब, कितना और कौन सा Workout जरूरी है ? गुलाब कौर, भूली-बिसरी शख्सियत राष्ट्र सुरक्षा ईशा योग केंद्र मासिक धर्म (Periods) […]

trackback

[…] सेक्स Orgasm क्या है? फोरप्ले से Core play तक Polycystic Ovarian Disease Long […]

trackback

[…] बनाएं? सावधान! नौ दिन ढोंग में हूं। Orgasm क्या है? सेक्स करने की सबसे सही उम्र क्या है? […]

3
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x